सारंडा-लाईलोर पेड़ में बने मचान से गिरकर व्यक्ति गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुरः प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा के लाईलोर गांव स्थित गार्ड टोला के 46 वर्षीय व्यक्ति दारू किंबो बुधवार देर शाम पेड़ में बने मचान से नीचे ज़मीन पर गिर गया.जिससे उसके बांये पंजड़े में गंभीर फ्रेक्चर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई हैं.गंभीर रूप से घायल पीड़ित व्यक्ति को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया.इस बावत पीड़ित व्यक्ति के परिजन ने बताया कि खेत में लगे धान की फसलों को हांथियो से सुरक्षा के लिए वह पेड़ पर बने मचान पर चढ़ रहा था.चढ़ने के दौरान उसका का पैर फिसल गया.जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया.उसे मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय चिकित्सकों ने वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया हैं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.