मनोहरपुर-चिड़िया में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती मनी.

मनोहरपुरः चिड़िया में झारखंड दिवस सह भगवान बिरसा जयंती मंगलवार को मनाया गया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने शिरकत की.एवं बच्चों के तीरंदाज़ी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए.वहीं श्री यादव ने सांस्कृतिक एवं तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का विधीवत्त उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्री यादव ने चिड़िया चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमक़द मूर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर सभी को चलने का संकल्प लेने की अपील किया.इस मौके पर अमर सिंह सिद्धु,थॉमस लागुरी,लाल समद,मुंडा विजय लागुरी एवं पुजारी समेत काफ़ी संख्या में चिड़िया व आस-पास के ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.