मनोहरपुर-जराईकेला मार्ग पर बोरिंग मशीन वाहन पलटा,चालक व ख़लाशी बाल बाल बचा.

मनोहरपुरः शुक्रवार शाम जराईकेला थाना के पारोडीह गांव स्थित हनुमान मंदिर समीप बोरिंग मशीन वाहन संख्या ( ओडी - 09 ए / 4356 ) पलट गया.इस दुर्घटना में वाहन चालक व ख़लाशी बाल बाल बच गया.वहीं इस घटना के बारे वाहन चालक नारायण बहादुर ने बताया कि उक्त बोरिंग मशीन वाहन को लेकर वह ओडिशा के बड़बिल से हिमगिर जा रहा था.इसी दौरान पारोडीह गांव के समीप वाहन पर लदा मशीन एक और लुढ़क गया.जिससे उनका वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया.वहीं मामले को लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.