मनोहरपुर-संविधान दिवस पर मंत्री जोबा मांझी ने लोगों को दिलाई शपथ.

मनोहरपुरः भारतीय संविधान दिवस पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न संस्थानों में शपथ समारोह का आयोजन किया गया.इस मौके पर मंत्री जोबा मांझी उपस्थित थी.उन्होंने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्धता एवं उनके अनुपालन करने के लिए संविधान उद्देशिका शपथ,हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए शपथ दिलाया गया.इस मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,मुखिया ज्योतिष ओड़ेया,बीडीओ हरि उरांव,सीओ रवीशसिंह राज,राजेंद्र बढ़ा,सीडीपीओ गीता सोय,डा.चूड़नदेव मह्था,डा.अनिल कुमार,डा.हेमंत महतो समेत प्रखंड व अंचल कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.