मनोहरपुर-श्रीमद्धभागवत कथा ज्ञान सप्ताह का समापन,सुदामा चरित्र,द्वारिका लीला,नवयोगेश्वर संवाद,अवधूतो पाख्यान व कलिधर्म प्रसंग के साथ हुआ कथा संपन्न.

मनोहरपुरः स्व.घनश्याम दास हरलालका भवन में आयोजित श्रीमद्धभागवत कथा ज्ञान सप्ताह का बुधवार को भागवतकथा संपन्न हुआ.आज की कथा का मुख्य प्रसंग सुदामा चरित्र,द्वारिका लीला,नवयोगेश्वर संवाद,अवधूतो पाख्यान व कलिधर्म पर आधारित कथा का विश्राम हुआ.कथावाचक आचार्य व्यास पं.श्रीकांत झा ने श्रोताओं को कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और सखा सुदामा के चरित्र एवं उनकी लीलाओं का रसपान कराया.वहीं व्यास जी महाराज पं. श्रीकांत झा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी की गुरुकुल के सखा विप्र सुदामा की मित्रता और उनका प्रेम आज के संदर्भ में भी उतना ही महत्वपूर्ण व प्रासंगिक है.वहीं भागवतकथा के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कृष्ण व सखा सुदामा के चरित्र का सुंदर अभिनय कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया.साथ ही कृष्ण भक्ति में लीन महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय भजनों पर नृत्य कर जमकर आनंद उठाया.वहीं कथा वाचक व्यास पं.श्रीकान्त झा ने श्रीमद्धभागवत कथा के माध्यम से भक्तों को भागवत कथा का मनन व अनुश्रवण मुक्ति का सदमार्ग बताया.आज के मद्धभागवत कथा ज्ञान सप्ताह समापन पावन बेला पर सभी हरलालका परिवार के अलावा मारवाड़ी समाज की महिलायें व पुरुष एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.