मनोहरपुर-गीतांजलि ट्रेन हादसे में,सहायक ट्रेन चालक की मौत.

मनोहरपुरः रविवार को गीतांजलि सुपरफ़ास्ट ट्रेन हादसे में उक्त ट्रेन के सहायक चालक की मौत हो गई.मृतक चालक का नाम महावीर कुमार है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ चालक महावीर कुमार अपने मुख्य चालक डीआर.बेहरा के साथ अप गीतांजली ट्रेन लेकर कल यानी शनिवार को बिलासपुर गया हुआ था.और आज वह वापसी में डाउन गीतांजली ट्रेन से अपने हेडक्वॉर्टर राउरकेला आ रहा था,उन्हें ट्रेन में नींद आने की वजह से राउरकेला ना उतर कर वो मनोहरपुर आ गया.तभी गीतांजली ट्रेन धीमी गति से 2 नम्बर पलेटफार्म लुपलायन से गुजर रही थी,उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया,और वह ट्रेन के नीचे आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित