मनोहरपुर-पीएसएम फ़ाउंडेसन की ओर से हेल्थ कैंप आयोजित.

मनोहरपुरः डॉ.मनोज कुमार कोड़ाह फ़ाउंडेशन एवं पीएसएम हेल्थ केयर फ़ाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को मनोहरपुर अवस्थित सार्वजनिक धर्मशाला में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित किया गया.रांची रिम्स के विभिन्न रोगो के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा कैंसर सहित सभी बीमारियों का जांच किया गया.साथ ही जांच के उपरांत पीड़ित रोगियों को चिकित्सीय परामर्श तथा रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया.इस हेल्थ कैंप में मुख्य चिकित्सक रिम्स के डॉ. मनोज कोड़ा,डॉ.प्रवीर सिंह मुंडा,डॉ.संजीव कुमार,डॉ.जयदीप कुमार चौधरी,डॉ.मनीष सिन्हा.समेत सहायक चिकित्साकर्मीयों तथा वरिष्ठ भाज़पा नेता इंद्रकुमार डागा,शिवनाथ महतो,अमित डागा,संजय सिंह किशोर डागा आदी भाजपा कार्यकर्त्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.वहीं इस चिकित्सा शिविर में मनोहरपुर ग्रामीण व आस पास के काफ़ी संख्या में ग्रामीणों ने चिकित्सा का लाभ उठाया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.