बामडा़ में रेल चक्का जाम से मनोहरपुर में पांच घंटे खड़ी रही उत्कल एक्सप्रेस.

मनोहरपुर: ट्रेन की मांग को लेकर बामडा़ में रेल चक्का जाम के कारण कई ट्रेने बाधित हुई है.जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.गुरुवार को चक्का जाम के चलते मनोहरपुर स्टेशन पर क़रीब 5 घंटे तक उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही.वहीं मनोहरपुर में सुबह 9.12 बजे पहुंची उत्कल ट्रेन जो कि लगभग 5 घंटे तक मनोहरपुर स्टेशन में खड़ी रहने के बाद उक्त ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया.चूंकी ट्रेन काफी देर रुकने के चलते यात्री यों को भारी समस्या हुई.किंतु मनोहरपुर स्टेशन में पानी आदि की सुविधा होने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली.बाद में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मनोहरपुर स्टेशन से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट में रवाना हुआ.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.