गोइलकेरा-हिंदू नव वर्ष पर शोभा यात्रा आयोजित,स्थानीय लोगों ने क़ौमी एकता का दिया मिशाल.

मनोहरपुरः गोइलकेरा में हिंदू नव वर्ष पर हिंदूवादी संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर से आरंभ कर पूरे बाजार व आस पास क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया.इस अवसर पर गोइलकेरा के सभी वर्ग के लोग खाश कर गोइलकेरा के माता एवं बहनें काफी उत्साह के साथ अपना सहयोग इस शोभा यात्रा में दिया.शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया.वहीं गोइलकेरा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर अंत में समापन शोभा यात्रा का हनुमान मंदिर में पहुँचकर संम्पन हुआ.इस अवसर पर गोइलकेरा हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ में स्थानीय हनुमान भक्त शामिल हुए.इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.शोभा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.