मनोहरपुर-नियोजन नीति के विरोध में,बाज़ार बंद.

मनोहरपुर: नियोजन नीति 60-40 के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद के आह्वान पर बुधवार को मनोहरपुर बाज़ार बंद रहा.इस दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूमियन के छात्रों ने बंद को सफल बनाने में शहर में घूमघूम कर लोगों से अपील किया.साथ ही 90-10 नियोजन नीति को लागू करने के समर्थन में हेमंत सरकार के विरुद्ध में जमकर नारेबाज़ी किया.झारखंड बंद के दौरान आवश्यक चीजों को छोड़कर शहर के व्यव्सायीक प्रतिष्ठानों के अलावा बैंक,फ़्यूल पंप आदि बंद रहे.वहीं बंद के चलते लंबी दूरी एवं स्थानीय क्षेत्रों में भी यात्री व मालवाहक वाहन पूरी तरह बाधित रहा.वहीं आम यात्रियों समेत बैंक के काम काज ठप्प रहने से ग्राहकों को लेन देन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा,वहीं बंद को लेकर स्थानीय आम लोगो के अलावा व्यापारी वर्ग भी बंद के समर्थन में दिखे.इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन भी विधि व्यवस्था को लेकर शहर में पेट्रोलिंग किया तथा सतर्कता बरती दिखी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.