मनोहरपुर-आपूर्तिकर्ता टेंडर में रहे अनुपस्थित,,आवासीय विद्यालय का टेंडर प्रभावित.

मनोहरपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में शुक्रवार को खाद्यान्न समेत विभिन्न सामग्री आपूर्ति हेतु टेंडर निकाली गई.टेंडर के दौरान कोई भी आपूर्तिकर्ता शामिल नहीं हुए.जिससे एक भी निविदा नहीं डाली गई.जिसके चलते उक्त टेंडर को रद्द कर दिया गया.मिली जानकारी के मुताबिक यहां खाद्यान्न, सब्जियों, स्टेशनरी और पोषक के लिए टेंडर निकाली गई थी.इसके लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया था.परंतु निर्धारित तिथि को निर्धारित समय सीमा पर एक भी निविदा नहीं डाली गई.बाद में समय सीमा पूरी होने के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए टेंडर बॉक्स को खोला गया.जहां एक भी टेंडर गिरा हुआ नहीं पाया गया.मौके पर मनोहरपुर प्रखंड के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा ने नया टेंडर होने तक पूर्व की भांति ही आपूर्ति व्यवस्था जारी रखने का निर्देश दिया.इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर अवस्थित थोलकोबाद आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया,जहां उन्होंने स्कूल के एचएम को जरूरी दिशा निर्देश दिए.टेंडर के मौके पर सोनुआ के बीईइओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ सुधीर शर्मा, बीआरपी यशवंत नारायण कटियार, अशोक हंस, स्कूल के वार्डन वनितेश झा, निर्मल महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चांदमुनी महाली के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.