मनोहरपुर-आवंटन के अभाव में दो माह से सरकारी कैरोसिन तेल कि आपूर्त्ति ठप्प.

मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड में पिछले दो माह से जनवितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन दुकानों में कैरोसिन तेल का वितरण नहीं किया जा रहा है.जिससे खाश कर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में भारी नाराज़गी देखी जा रही है.ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल रहने के दौरान कैरोसिन तेल के अभाव में अंधकार में रहने को लोग मजबूर है.जिससे इस गर्मी व बरसात के मौसम में ज़हरीले सांप बिच्छू के काटने का भय लगा रहता है.
झारखंड-कैरोसिन तेल कोटा में आवंटन का अभाव:कैरोसिन डीलर-हीरालाल नायक.मनोहरपुर.आनंदपुर,गोइलकेरा व गुदड़ी प्रखंड के लिए अधिकृत सरकारी कैरोसिन डीलर हीरालाल नायक ने बताया कि उनके डिपो को विगत दो माह से सरकारी कैरोसिन तेल का आवंटन नहीं हुआ है.जिससे दो माह से राशन दुकानों में कैरोसिन तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.श्री नायक ने बताया कि झारखंड को कैरोसिन तेल का कोटा नहीं मिलने से यह समस्या आई है.चूंकी इस माह उन्हें मनोहरपुर,आनंदपुर गोइलकेरा व गुदड़ी प्रखंड के लिए जिला चाईबासा पीडीएस कार्यालय से सिर्फ़ एक ही कैरोसिन तेल का टैंकर गाड़ी का आवंटित किया गया है ऐसे में उन चारो प्रखंडों में कैरोसिन तेल की आपूर्ति करना मुश्किल होगी जिससे पीडीएस विभाग से एक टैंकर कैरोसिन तेल उठाने में उन्होंने अपनी असमर्थता जताई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.