मनोहरपुर-मनोहरपुर,आनंदपुर क्षत्रिय इकाई की बैठक आयोजित,सामाजिक रणनीति पर हुई चर्चा.

मनोहरपुर: राजरप्पा ऑटोमोबाइल मनोहरपुर परिसर में बुधवार को मनोहरपुर, आनंदपुर क्षत्रिय इकाई की बैठक सुबोध बघेल की अध्यक्षता में हुई.बैठक में सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा के महासचिव राहुल आदित्य उपस्थित थे.उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.मौके पर मनोहरपुर आनंदपुर क्षत्रिय इकाई के अध्यक्ष अश्विनी बघेल ने कहा की सामाजिक कार्यों एवं समाज को संगठित करने के लिए बैठक,सदस्यता अभियान आदि की जानकारी से अवगत कराया.साथ ही श्री बघेल ने कहा की इस वर्ष मैट्रिक व इंटर में उतीर्ण छात्रों को समाज की और से सम्मानित किया जाएगा.वहीं बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव राहुल आदित्य ने कहा की सभी समाज के लोग संगठित हो रहे है.हमलोग भी संगठित होगें.उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत करने के लिए नेता,निति और रणनीति होना चाहिए.सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा में नौ ज़ोन बनाया गया है.सभी ज़ोन को मजबूत करना है.साथ ही उन्होंने राजस्थान के जयपुर में आयोजित क्षत्रिय महाजुटान के बारे विस्तृत जानकारी दी.मौके पर संजय सिंहदेव, यशराज सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया.बैठक में हरेन सिंह,संजय सिंह, जशवंत  सिंहदेव,बिनोद सिंह,शशि सिंह,संजीव सिंह,राहुल बघेल,दीपक बघेल मुख्य रूप से मौजूद थे.बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंहदेव ने किया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.