मनोहरपुर-हावड़ा मुंबई रेल मुख्य मार्ग पर आंधी तूफ़ान से गिरा पेड़,रेल परिचालन बाधित.

मनोहरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई रेल मुख्य मार्ग स्थित सोनुआ रेलवे स्टेशन पर तेज आंधी- बारिश से एक विशाल पेड़ रेलवे लाइन पर गिर गया. पेड़ गिरने से रेलवे के हाईटेंशन बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना के बाद से हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से रेल परिचालन बाधित हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर अचानक मौसम में आई परिवर्तन और तेज आंधी व बारिश के कारण सोनुआ रेलवे स्टेशन पर एक विशाल पेड़ रेलवे लाइन पर गिर गया.जिससे अप और लूप लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पेड़ गिरने से हाईटेंशन तार भी टूट गया. इस घटना के बाद से हावड़ा- मुंबई मुख्य मार्ग पर जहां-तहां गाड़ी खड़ी हो गई है. हालांकि डाउन लाइन पर हल्का बाधित हुआ था, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया हैं, लेकिन अप लाइन अभी भी बाधित है. उसे ठीक करने का प्रयास जारी है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा के महत्व पर हुई सार्थक चर्चा