मनोहरपुर-इको वन विकास समिति के अध्यक्ष मनोज बने एवं उपाध्यक्ष सरिता.

मनोहरपुर: गुरुवार को ग्राम पाथरबासा में वन सुरक्षा को लेकर ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई.बैठक ग्राम प्रधान ब्रज मोहन नायक की अध्यक्षता में हुई.जिसमें वन की सुरक्षा एवं विकास के विभिन्न विंदुओं पर गहन चर्चा हुई.बैठक में वन विभाग द्वारा पूर्व इको विकास समिति को भंग कर नए समिति का पुनर्गठन संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया.जिसमें ग्रामीणों की सर्वसम्मती से नए इको विकास समिति के पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया.अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार नायक,उपाध्यक्ष सरिता नायक एवं इको वन विकास समिति के सदस्य के रूप में संतोष नायक.दिलेश्वर चंपीया,जागीर सिंह नायक,भरत नायक,बुधराम किंबो,गुर्रा जतरमा.राम चंपीया के नाम का चयन हुआ.इस बैठक में मुख्य रूप से अगस्ती नायक,पवित्र नायक,अंजना नायक समेत सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप