मनोहरपुर-लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का,जीप सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव ने किया उद्घाटन.

मनोहरपुर: डीबीसी ब्वायस कल्ब मनोहरपुर द्वारा 15 दिवसीय लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का गुरुवार को ईश्वर पाठक हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया.बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर(भाग-2) जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासित ढंग से खेलने का अपील किया.साथ ही आयोजन समिति को इस आयोजन को लेकर बधाई व् शुभकामनायें दी.वहीं आज प्रथम दिवसीय फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में बीएमसी पुरानापानी और सारंडा फ्रैंड्स क्लब आनंदपुर के बीच खेला गया.दोनों टीमो के बीच खेल काफ़ी रोमांचकपूर्ण रहा.एक गोल से बढ़त बनाते हुए बीएमसी पुरानापानी अपना जीत दर्ज कराया.इस मौके पर डीबीसी ब्वायस क्लब संचालन समिति के प्रमुख किशन सिंह,सक्रिय सदस्य गणेश सिंह,रोहित साहु,अभिषेक प्रियदर्शी,अनिल यादव,हर्षित राय,पंचदेव चौधरी,कृष्ण यादव,विराट,राजा सिंह,मों.फारूक,मुखिया ज्योतिष ओड़ेया.पंसस ख़ुशबू कुमारी पिंकी,उपमुखिया प्रतोष यादव एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य समेत काफ़ी संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित