मनोहरपुर-पारा शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने बिनय एवं सचिव प्रदीप.

मनोहरपुर:रविवार को संत अगस्तीन कॉलेज परिसर में पारा शिक्षक संघ मनोहरपुर इकाई की एक विशेष बैठक आयोजित की गई.बैठक शिवनाथ महतो की अध्यक्षता में संम्पन हुई. जिसमें पारा शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.साथ ही पारा शिक्षक संघ की मज़बूती प्रदान करने के लिए रूपरेखा व रणनीति पर विशेष चर्चा हुई.वहीं पुराने पारा शिक्षक संघ को भंग करते हुए नया एकीकृत पारा शिक्षक संघ का गठन किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार महतो एवं कार्यकारी सचिव प्रदीप पूर्ति को मनोनीत किया गया तथा अगली बैठक आगामी 30/6/2023 को रखी गयी है.जिसमें संघ के संगठन का विस्तार किया जाएगा.इस बैठक में मुख्य रूप से लिंगराज महतो,रघुनाथ महतो,मनोज महतो,रोशन पूर्ति,रघुनाथ गोप समेत दर्जनों पारा शिक्षक मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप