मनोहरपुर-जराईकेला मार्ग पर मीना बाजार,रबंगदा घाटी के बीच मेटल से बना सुरक्षा गार्डवॉल रेलिंग चोरी होने की आशंका विभाग मौन.

मनोहरपुर:मनोहरपुर,जराईकेला मुख़्य मार्ग पर मीनाबाजार और रबंगदा जंगल घाटी के बीच आयरन मेटल से बना सुरक्षा गार्डवॉल रेलिंग कई जगह खुलकर ज़मीन पर गिरा पड़ा हुआ है.चूंकी मेटल से बना उक्त गार्डवॉल की रेलिंग जिस स्टैंड के सहारे स्थापित है.वहां कई स्थान से मेटल पार्ट्स क्लैंप ग़ायब है.लगता है एक सुनियोजित तरीक़े से उक्त गार्डवॉल रेलिंग की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है.यदी समय रहते विभाग इस पर ठोस कारवाई नहीं करती है तो धीरे धीरे सारा मेटल से निर्मित सुरक्षा गार्डवॉल रेलिंग एक दिन वहां से गायब हो जाएगा.जबकी पीडब्ल्यूडी विभाग का मनोहरपुर में ही डिवीजन ऑफिस है.बावजूद इस साज़िश से विभाग के अधिकारी कारवाई करने के वज़ाय मौन है.इस विषय पर क्या कहते है अधिकारी:
इस गंभीर मुद्दे पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसे गंभीरता से लिया है.साथ ही जेई को स्थल का निरीक्षण कर कारवाई करने का आदेश दिया है. रघुवंश चौधरीकार्यपालक अभियंता(पथनिर्माण विभाग)डिवीजन ऑफिस,मनोहरपुर.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.