मनोहरपुर-डुमिरता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की राउरकेला अस्पताल में मौत.

मनोहरपुर: मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य मार्ग डुमीरता में विगत शनिवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अब्दुल राशिद शेख की सोमवार देर शाम राउरकेला अस्पताल में मौत हो गई.विदित हो कि मृतक मृतक युवक अब्दुल राशिद शेख़ को मनोहरपुर रांची मुख्य मार्ग डुमिरता गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान बाईक के चपेट में आ गया था.उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था.वहीं युवक की हालात में सुधार नहीं होने पर उसे रविवार को राउरकेला आरजीएच में भर्ती कराया गया था.वहां इलाज के दौरान युवक अब्दुल राशिद शेख़ की मौत हो गई है. मृतक युवक 27 वर्षीय अब्दुल राशिद शेख़ साहिबगंज का रहने वाला है.युवक आनंदपुर में किसी ठेका कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.