मनोहरपुर-विजय कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि.

मनोहरपुर:भाजपा माहिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री सीमा मुंडारी की अगुवाई में बुधवार को मनोहरपुर अंर्तगत मनीपुर टोला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गाया.जिसमें विजय कारगिल दिवस के शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.वहीं वीरगति को प्राप्त शहीद मां भारती के सपूतों को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शहीद जवान अमर रहे उदघोष के बीच जब तक सूरज चांद रहेगा वीर शहीद जवानो तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाए.वहीं भाजपा नेत्री सीमा मुंडारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है.अपने प्राणों का बलिदान देने वाले उन शहीद जवानों को हृदयपूर्वक कोटी कोटी नमन है.इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता व दर्जनों समर्थक उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.