मनोहरपुर-ज़हरीले चित्ती सांप काटने से व्यक्ति गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर:ज़हरीले चित्ती सांप के काटने से गुरुवार सुबह गंभीर हालात में पीड़ित व्यक्ति को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.पीड़ित व्यक्ति 38 वर्षीय कोंगालु चेरोवा रोंगों गांव माटा टोला का रहने वाला है.वहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का उपचार चल रहा है. घटना के बारे पीड़ित व्यक्ति के परिजन ने बताया की रात में कोंगालु चेरोवा अपने घर के फ़र्श पर कंबल ओड़कर सोया हुआ था.वीते बुधवार मध्य रात्री क़रीब 12 बजे सोये अवस्था में एक ज़हरीले काले पहाड़ी चित्ती सांप ने उसके दांए पैर के घुटने में काट लिया.उसके दर्द से कराहने पर घर वालों ने देखा कि उसके समीप एक ज़हरीले पहाड़ी चित्ती सांप है.घर वालों ने फ़ौरन उस सांप को डंडे से वारकर मार दिया.तथा सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को आज सुबह होने से पूर्व तीन बजे उपचार के लिए मनोहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.वहां सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का स्थानीय चिकित्सकों के गहन चिकित्सा में उपचार चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप