मनोहरपुर-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवंगत विनोद वर्मा पंचतत्व में हुए विलीन,सांसद गीता कोड़ा,पूर्व सीएम मधु कोड़ा समेत कांग्रेसियों ने दी श्रध्दांजलि.

मनोहरपुर: जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवंगत विनोद कुमार वर्मा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कई कांग्रेसियों ने गांधी टोला स्थित स्व.वर्मा के पैतृक आवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा सांसद गीता कोड़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि विनोद कुमार वर्मा का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है.इस मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास,नीतिमा बारी,त्रिशानु राय,जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक , कैरा बिरुवा , राजेश सांडिल , विश्वनाथ तामसोय , दिकु सावैयां , जंग बहादुर , ललित कर्ण , शिवकर बोयपाई , विवेक विशाल प्रधान , संजय रवि , मो.सलीम , संतोष सिन्हा , राजेन्द्र कच्छप , राहुल लाल दास , काजल गोराई , गुरुचरण सोनकर , संजय चक्रवर्ती , हिमांशु झा , नर सिंह कोड़ा , संजय घोष बसंत गोप , मथुरा चंपिया रितेश गिरी , योगेश लाल , मुकेश कालिन्दी , बबलू गोप , नारायण निषाद,राजू कारवा , सुशील कुमार दास उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित