मनोहरपुर-मधुमक्खी के काटने से वृद्ध व्यक्ति की मौत,गांव में छाया मातम.

मनोहरपुर: मधुमक्खी के काटने से वृद्ध व्यक्ति की वीती सोमवार देर रात मौत हो गई.मृतक 70 वर्षीय रामकिष्टों महतो उर्फ धाधुर मनोहरपुर थाना अंर्तगत ढिपा पंचायत के ग्राम बड़पोष टोला केंदुसाई का रहने वाला है.इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ मधुमक्खी काटने की घटना दो दिन पूर्व की है.मृतक रामकिष्टों महतो घर के समीप जंगल में बकरी चराने के लिए गया हुआ था.तभी उन पर अचानक मधुमक्खियों के झुंडों ने उन पर हमला कर दिया.जिससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में बुरी तरह से काट लिया था.जिससे उसका चेहरा बुरी तरह सूज गया था.अस्पताल ना आकर गांव में ही उसका देशी उपचार चल रहा था अचानक वीती सोमवार देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई.और उसकी मौत हो गई.इस घटना से परिवार एवं गांव में मातम छा गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.