मनोहरपुर-गणेशपूजा पंडाल का,रंजित यादव ने किया उद्घाटन.

मनोहरपुर: मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में गणेशपूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है.मंगलवार को उद्घाटन के लिए तैयार पुराना मनोहपुर राजबाड़ी के समीप गणेश पूजा का भव्य शुभारंभ किया गया.जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,मुखिया पूजा कुजूर व पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ख़ुशबू ने संयुक्त रूप से विधिवत् फ़िता काटकर गणेश पूजा शुभारंभ किया. साथ ही भगवान गणेश जी की पूजा में शामिल हुए.तथा उनकी पूजा अर्चना कर अपने क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना किया.इस दौरान ज़िप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने अपने उद्बोधन में गणेश पूजा का त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया.इस मौके पर गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्त्ता अश्वनी बघेल,पंडित अनुप पती,प्रशांत बघेल,संजय सिंहदेव,कुंदन आदित्य.सुजीत सिंहदेव,आदित्य बघेल.विश्वसुशील विभव उर्फ़ बब्बू,विवेक बघेल समेत स्थानीय गणमान्य व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.