मनोहरपुर/छोटानागरा मार्ग झारबेड़ा समीप मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,चालक खलासी बाल बाल बचा.

मनोहरपुर: छोटानागरा थाना अन्तर्गत मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर झारबेड़ा गांव क्षेत्र समीप तीखा मोड़ पर शुक्रवार सुबह मालवाहक ट्रक (ओडी09के- 4942) दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गए.इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक़ तीखा मोड़ होने के चलते ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सड़क से सीधे गड्ढे में उतर गया. जहां यह दुर्घटना हुई है वहां मोड़ काफ़ी संकीर्ण है तथा आये दिन वाहनों की दुर्घटना आम बात है.वहीं दुर्घटना का एक मुख्य कारण सर्द मौसम शुरू होते ही सुबह घना धुंध कोहरा छा जाना है.जिसके चलते वाहन चालकों को मार्ग पर वाहन चलाने में भारी परेशानी उठानी पढ़ती है.जबकि सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र में सूर्योदय से पूर्व एवं सूर्यास्त के बाद भारी वाहनों का परिचालन वर्जित है. इसके बावजूद मालवाहक वाहन अंधेरे में भी इस जंगल व दुर्गम घाटी से निरंतर गुजरते हैं. तथा दुर्घटना का शिकार होते हैं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.