मनोहरपुर:-अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने,हरतालिका तीज व्रत का किया उपवास.

मनोहरपुर : मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज व्रत का उपवास किया.इस दौरान सामूहिक रूप से भगवान शिव व पार्वती की पूजा की.वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों ने पूजा करवाकर तीज व्रत की कथा सुनाई.बताया गया कि पौराणिक मान्यताओं व हिंदू शास्त्रों के अनुसार गौरा पार्वती से वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत का उपवास रखती है.वहीं सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के त्योहार का एक अति विशेष महत्व है.इस तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं.महिलाएं सोलह श्रृंगार करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं.बताया गया कि हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित