मनोहरपुर-व्रती उपवास रहकर,अनंत चतुर्दशी कथा सुनी.

मनोहरपुर: मनोहरपुर,आनंदपुर अंचल में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी व्रत कथा पूजन मनाया गया.विभिन्न मंदिरों में अनंत व्रत कथा पूजन का आयोजन किया गया.सुबह से विभिन्न मंदिरों में अनंत चतुर्दशी व्रतीयों का तांता लगा रहा.पुरोहितों द्वारा कई चरणों में अनंत व्रत कथा का पूजन कराया गया.इस दौरान व्रती भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा व कथा का श्रवण किया.तथा विधिविधान से पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु को अनंत सूत्र अर्पित किया.तथा उनकी कृपा पाने के लिए पुरुष व्रती अपने दांए हांथ में एवं महिला व्रती अपने बांए हांथ में रक्षा सूत्र बांधा.अनंत व्रत कथा का धार्मिक महत्व:-मुनि आश्रम मंदिर मनोहरपुर के महंत आचार्य मथुरानंद तिवारी ने बताया कि हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है.तदनुसार, इस वर्ष 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है.यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है.अतः इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा उपासना की जाती है.साथ ही पूजा होने तक व्रत उपवास भी रखा जाता है.वहीं, पूजा के समय भगवान विष्णु को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है.धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं.साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.