मनोहरपुर-आनंदपुर में 10-11 नवंबर को,दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन.

मनोहरपुर: आनंदपुर एवर ग्रीन कल्ब के तत्वाधान में आगामी 10-11 नवंबर को आनंदपुर हाईस्कूल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा.आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को एक बैठक दिलीप मंराडी की अध्यक्षता में हुई.बैठक में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति का गठन किया गया.सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुशील जोजोवार,सचिव दिलीप मरांडी,कोषाध्यक्ष जयराम होरो एवं समिति के संरक्षक दीपक तोपनो को बनाया गया.एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक नंदा,सिकंदर सुंडी,अवतार बालमुचु श्याम मुरमू,एनेम होरो,बलबीर कायोम,रितिक सोय उर्फ अमित,लक्ष्मण सोय,छोटू मुरमू,प्रदीप मरांडी का चयन किया गया.वहीं समिति के सचिव दिलीप मरांडी ने कहा कि दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला की 4 टीम एवं पुरुष वर्ग के 20 टीम समेत कुल 24 टीम को आमंत्रित किया गया है.वहीं इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता पुरुष प्रतिभागी टीमो को पुरस्कार के तौर पर प्रथम प्राइज नगद राशी 50,000/₹.एवं ट्रोफ़ी,द्वितीय प्राइज 30,000/₹.ट्रोफ़ी,तृतीय प्राइज 20,000/₹.एवं ट्रोफ़ी एवं महीला टीम के विजेता को प्रथम प्राइज नगद राशी 6,000 /₹.और ट्रोफ़ी दिया जाएगा.नोट:-प्रवेश शुल्क के रूप में पुरुष टीम से 3,500₹.एवं महीला टीम से 1,500₹.लिया जाएगा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.