मनोहरपुर-गोपीपुर स्टेडियम नशाबाजों का बना अड्डा,युवा खिलाड़ी परेशान.

मनोहरपुर: प्रखंड का एक मात्र गोपीपुर स्टेडियम मेंटेनेंस के अभाव में स्थिति दयनीय व जर्जर होती जा रही है.स्टेडियम का मेन गेट टूटा हुआ है.जिससे उक्त स्टेडियम की गरिमा कम किंतु नशाबाजों का नशापान का केंद्र बनता जा रहा है.तथा स्टेडियम के मैदान व आस-पास शराब की शीशी व कांच के टुकड़े बिखरे मिलेंगे.जिससे सुबह सुबह प्रेक्टिस के लिए वहां आ रहे युवा खिलाड़ी हो या पुलिस,आर्मी एवं विभिन्न सुरक्षा बलों के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा काफी परेशान है.चूंकि उक्त स्टेडियम के आस पास बिखरे शराब की टूटी शीशी,बोतलें के टुकड़े से युवाओं को प्रेक्टिस करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.तथा रोज़ सुबह वहां प्रेक्टिस करने से पूर्व युवाओं के द्वारा झाड़ू से स्टेडियम की साफ़-सफाई करना पड़ता है.इसके बाद ही मैदान में प्रेक्टिस शुरू किया जाता है.जिससे युवाओं का समय जाया होता है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.