मनोहरपुर-योजनाओं को लेकर नए बीडीओ शक्ति कुंज ने,प्रखंड कर्मियों के संग कि बैठक.

मनोहरपुर: शुक्रवार को प्रखंड सभागार मनोहरपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज की अध्यक्षता में प्रथम बैठक हुई.इस बैठक में प्रखंड अंर्तगत सभी पंचायत के सचिवों एवं प्रखंड कर्मियों ने हिस्सा लिया.जिसमें मनरेगा योजना,15 वें वीत आयोग,पीएम आवास योजना,पेंशन योजना,पशुधन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की अध्यतन स्थिति एवं जानकारी ली गई.वहीं बैठक शुरू करने से पूर्व नए बीडीओ द्वारा प्रखंड कर्मियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया.साथ ही उन्होंने प्रखंड अंर्तगत विभिन्न पंचायत स्तर पर चल रहे योजनाओं की समीक्षा की एवं कार्यों में गती लाने व जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश दिया.इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कल्यान पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा,बीपीओ,जेई मंगल संवैया,जेई दीपक विश्वकर्मा,पंचायत सचिव सुश्री रश्मिजयंती कीड़ो,ब्रजबाला,अमृता बाड़ा,रोमा कुमारी,मिहिरचंद्र गोराई आदि प्रखंडकर्मी उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.