मनोहरपुर-मंत्री सह विधायक जोबा मांझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन.

मनोहरपुर: जोबा मांझी मंत्री महिला कल्यान,बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग सह स्थानीय विधायक,ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं बीडीओ शक्ति कुंज द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को मनोहरपुर हाजरा देवी स्थान दुर्गा पूजा पंडाल,संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति,लाइनपार दुर्गा पूजा समिति एवं साइडिंग दुर्गा पूजा समिति दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत फ़िता काटकर उद्घाटन किया.इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया.इस मौके पर उन्होंने मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया.तथा भगवती माँ दुर्गा से प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना किया.वहीं मंत्री सह विधायक जोबा मांझी ने लोगों से दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे के साथ मनाने एवं दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनायें दिया.इस मौके पर हाजरा पूजा कमेटी के संरक्षक प्रताप महंती,अध्यक्ष विजय यादव,सचिव सूरज गुप्ता,कोषाध्यक्ष राधेश सिंह,संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति अरविंद गुप्ता सचिव प्रकाश शाह उर्फ़ डब्लू,राजेश हरलालका,बसंत हरलालका,अंशु सिंह समेत पूजा समिति के सदस्यगण और अन्य लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.