मनोहरपुर-22 नवंबर से राउरकेला से टाटानगर तक चलेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन,सभी स्टेशनों में ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में ख़ुशी की लहर.सुबह 5.10 बजे राउरकेला से और दोपहर 3.35 बजे टाटानगर से खुलेगी ट्रेन.सप्ताह में छह दिन होगा ट्रेन का परिचालन.

मनोहरपुर: रेलवे बोर्ड ने चक्रधरपुर रेल मंडल अंर्तगत राउरकेला से टाटानगर के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की हरी झंडी दे दी है.यह ट्रेन 22 नवंबर से चलेगी.ट्रेन संख्या 08146 राउरकेला-टाटानगर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन परिचालन होगा.वहीं ट्रेन संख्या 08145 टाटानगर-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शनिवार छोड़कर अन्य सभी दिन चलेगी.दोनों ट्रेनों का बिश्रा, भालूलता, जराईकेला, मनोहरपुर, घाघरा, पोसैता, डेरोवां, गोइलकेरा, टुनिया, सोनुआ, लोटापहाड़, चक्रधरपुर, बड़ाबाम्बो, राजखरसांवा, महालीमोरूप, सिनी, बीरबांस, गम्हरिया और आदित्यपुर में स्टॉपेज दिया गया है.वहीं उक्त ट्रेन के ठहराव होने से चक्रधरपुर और टाटानगर की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.जिससे रेल यात्रियों में ख़ुशी की लहर है.विदित हो कि राउरकेला से टाटानगर के बीच मेमू ट्रेन के परिचालन की मांग वर्षों से की जा रही थी.चूंकि कोरोना संक्रमण काल से इन छोटे स्टेशनों में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.