मनोहरपुर-ज़िप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने छठ घाट का किया निरीक्षण,रंगरोगन व साफ सफ़ाई कराया शुरू.

मनोहरपुर: लोक आस्था का महापर्व छट पूजा को लेकर मनोहरपुर शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ़ सफाई व रंगरोगन कराया जा रहा है.शनिवार को मनोहरपुर ज़िप सदस्य(भाग-2) सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव द्वारा कोयल व कोयना नदी तट छठ घाट का निरीक्षण किया.साथ ही छठ घाट की साफ़ सफ़ाई व रंगरोगन कराई. इस अवसर पर उनके साथ लायनपार छठ पूजा समिति एवं समाजसेवी उपस्थित थे. उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मुख्य सड़क मार्ग पर से नदी घाट तक जाने वाले सीड़ी रास्ते को समतलीकरण कराया गया. साथ ही छठ घाट की सीड़ी की साफ़ सफ़ाई व रंगरोगन कराया जा रहा है.कहा कि पेयजल तथा चिकित्सा के साथ-साथ उक्त छठ घाट पर मनोहरपुर पुलिस बल के जवान के अलावा भोलेंटियर तैनात रहेंगे. इस मौके पर मनोहरपुर प्रखंड के बीडीओ शक्ति कुंज समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.