मनोहरपुर-सागजुड़ी में आदिवासी हो समाज का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित.

मनोहरपुर : प्रखंड के सागजुडी गाँव में आदिवासी हो समाज महासभा मनोहपुर प्रखण्ड समिति के द्वारा जोमसुईम मिलन समारोह (नववर्ष )सह वनभोज का आयोजन किया गया समारोह का शुभारंभ सागजुड़ी, अजंबर गुड़िया चौक में स्थापित अजंबर गुड़िया के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया. इस मौके पर उपस्थित समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवियों ने आदिवासी हो समाज के उत्थान व संगठन को मज़बूत करने की चर्चा हुई.साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने विशेषकर समाज को नशामुक्त एवं बच्चों को शिक्षा पर ज़ोर दिया.इस अवसर पर समाज के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.समारोह में मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न गांव से हो समाज के लोग शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिए.वहीं कार्यक्रम के समापन में आयोजित सामूहिक भोज में सभी शामिल हुए.साथ ही एक दूसरे को आने वाले नववर्ष की बधाई व शुभकामनायें दि.इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के नरेश देवगम,समिति के अध्यक्ष मनोज चम्पीया, सचिव नीमा लुगुन, इंद्रजीत समद, राजा सुरीन, राजबो होनहागा समेत हो समाज के लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.