मनोहरपुर-में 75 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना,खेलकूद एवं विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन.

मनोहरपुर: 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मनोहरपुर,आनंदपुर प्रखंड में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर सरकारी,गैरसरकारी संस्थानों एवं राजनीतिक कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर बीर शहीदों को नमन किया.इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ.वहीं मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख गुरुवारी देवग़म ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिया.मनोहरपुर थाना परिसर स्थित मनोहरपुर सर्किल एसडीपीओ व पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं मनोहरपुर थाना कार्यालय प्रांगण में थाना प्रभारी अमित कुमार ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया एवं झंडे को सलामी दी.रेल सुरक्षा बल थाना मनोहरपुर में ओसी सुरेंद्र कुमार,राजकीय रेल पुलिस थाना में प्रभारी सतीश कुमार,मनोहरपुर रेल परिसर स्थित स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में प्रभारी शशिरंजन ने झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी.वहीं पीडब्ल्यूडी मनोहरपुर डिविज़न मुख्यालय में कार्यपालक अभियंता रघुवंश चौधरी,सीएचसी मनोहरपुर में डॉ.अनिल कुमार.ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल मनोहरपुर में प्रधान शिक्षिका संध्या सुरीन,संत अगस्तीन कॉलेज में प्रिंसिपल नेहरूलाला महतो,डिग्री कॉलेज मनोहरपूर,गोपीपुर में प्रिंसिपल डॉ.निवारण मह्था,संत अगस्तिन हाईस्कूल में एचएम संजयडूंगडुंग एवं शिशु विद्या मंदिर मनोहरपुर में अध्यक्ष इंद्रकुमार डागा ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया एवं झंडे को सलामी दी.वहीं आनंदपुर प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दिलवर खाखा एवं थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास दुबे ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी एवं वीर शहीदों को याद किया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.