मनोहरपुर-बचमगुटु में अर्धनिर्मित तारिणी मंदिर पूर्ण कराने का दिया आश्वासन.भाजपानेत्री-सुशीला टोप्पो.

मनोहरपुर: भाजपानेत्री सुशीला टोप्पो शनिवार को बचमगुटु गांव स्थित तारिणी मंदिर का दौरा किया.मंदिर की पुजारी सह साध्वी सुमित्रा दास ने भाजपानेत्री सुशीला टोप्पो समेत सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया.तथा अर्धनिर्मित तारिणी मंदिर को पूर्ण कराने का अनुरोध किया.विदित हो कि हर साल उक्त मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा में दो दिवसीय धार्मिक पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है.इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दूरदराज से श्रद्धालुजन यहां आते है.मनोकामनापूर्ण होने पर श्रधालुओं का हर वर्ष भीड़ बढ़ती जा रही है.किंतु मां तारिणी का देवीस्थान भवन अधूरा पड़ा हुआ है.जिससे पूजा पाठ में आने वाले श्रद्धालुऑ को पूजा अनुष्ठान के दौरान दिक्कते उठानी पड़ती है.मंदिर के पुजारी सह साध्वी सुमित्रा दास ने भाजपानेत्री सुशीला टोप्पो से अधूरा मंदिर निर्माण को पूर्ण कराने का अनुरोध किया है.वहीं सुशीला टोप्पों ने भी उक्त अधूरे मंदिर के निर्माण को पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया है.इस मौके पर कार्तिकचंद्र दास,सूरजकांत नाग,राजकुमार लोहार आदि अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित