मनोहरपुर-आय प्रमाण पत्र में कोर्ट एफिडेविट के विरोध में उतरे छात्र संघ.

मनोहरपुर: आय प्रमाणपत्र बनाने में कोर्ट एफिडेविट को लेकर छात्र संघ सोमवार को मनोहरपुर अंचलाधिकारी से मुलाक़ात किया.तथा इस संबध में ज्ञापन सौंपा है.विदित हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड में आय प्रमाण पत्र बनाने में कोर्ट एफिडेविट प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है.जिसको लेकर यहां के छात्र छात्रों को आय प्रमाण पत्र बनाने में बहुत ही कठिनाई हो रही है जबकि आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोर्ट एफिडेविट चक्रधरपुर और चाईबासा कोर्ट कारायलय जाना पड़ता है.जो मनोहरपुर से लगभग दूरी चक्रधरपुर 80 एवं चाईबासा कोर्ट 120 किलोमीटर पर स्थित है.आने जाने में लगभग 500 से 700₹ खर्च हो जाता है.जो यहां के छात्र छात्रों के अभिभावक इतना खर्च करने में असमर्थ हैं.दूसरी ओर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से बिलॉन्ग करता है.इसी के विरोध में उतरे छात्र संघ,अंचलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन मनोहरपुर ईकाई के छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर के नेतृत्व में छात्र छात्रों की समस्या को देखते हुए कोर्ट एफिडेविट की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया,उन्होंने कहा कि मनोहरपुर प्रखंड के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला के और भी प्रखंड है,जिसमें कोर्ट एफिडेविट नहीं लग रहा है प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी से मिला आश्वासन.प्रखंड विकास पदाधिकारी सा अंचल पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग पत्रांक संख्या 713 दिनांक 28 1 2016 के तहत में आय प्रमाण पत्र में एफिडेविट की आवश्यकता है.किंतु बीपीएल परिवार के लिए कोर्ट एफिडेविट की आवश्यकता नहीं है और छात्रवृत्ति के लिए इस पर विचार किया जाएगा.इस मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन मनोहरपुर इकाई के छात्र नेतागोवर्धन ठाकुर,इसराइल भेगरा, संजय पुर्ती,जलियानी बरजो, पुष्पा आईद विजय तोपनो, जेरमियास केरकेट्टा, संध्या भुईया,प्रतपा लुगून,विरेंद्र बरजो समेत काफी सख्या में छात्र छत्रायें उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.