मनोहरपुर-चुनाव 2024 के मद्देनज़र,भारतीय वायुसेना चौपड़ का हुआ ट्राइल.

मनोहरपुर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र प्रशासन हाईअलर्ट है.वहीं पश्चिम सिंहभूम ज़िले के अतिनक्स्ल प्रभावित क्षेत्र सारंडा समेत लोकसभा क्षेत्रों में सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारी की जा रही है.इसी संदर्भ में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर प्रखंड मुख्यालय मनोहरपुर के समीप स्थिर हेलीपैड में उतारा गया.तथा उक्त हैलीपेड का निरीक्षण के उपरांत अन्य स्थान के लिए चौपड़ उड़ान भरी.उल्लेखनीय है कि आगामी चुनाव को देखते हुए वायुसेना के इस चौपड़ का ट्राइल किया गया है.ताकी ज़िले के अतिनक्सल प्रभावित दुर्ग़म क्षेत्र सारंडा समेत अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके.वहीं चुनाव को लेकर केंद्रीय सुरक्षाबल भी चाकचौबंद एवं किसी भी समस्ययाओं से निपटने के लिए तैयार है.इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर