मनोहरपुर-रायकेरा,लक्ष्मीपुर में 16 प्रहर 48 घंटे का ओम् हरिनाम संकीर्तन का हुआ प्रारंभ,कल होगी पूर्णाहुति धुलट.

मनोहरपुर : प्रखंड के रायकेरा,लक्ष्मीपुर में रामनवमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को 16 प्रहर 48 घंटे का ओम हरिनाम संकीर्तन का कलश घट शोभायात्रा एवं कलश घट स्थापन कर शुभारंभ किया गया.इस आयोजन में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के सात कीर्तन मंडलीयों ने हिस्सा लिया.इस अवसर पर पश्चिम बंगाल रतनपुर बाँकुड़ा के मौसमी एवं निताई महिला कीर्तन मंडली आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा.इस अवसर पर उपस्थित मनोहरपुर,आनंदपुर व आस-पास के कीर्तनप्रेमियों ने हरिनाम संकीर्तन का भरपूर आनंद उठाया.तथा आयोजन समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया.इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव जयकिशन महतो आदि स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.