मनोहरपुर-जोबा माझी के समर्थन में ढिपा मुखिया ने ग्रामीणों के संग की बैठक,भारी बहुमत से जिताने का किया अपील.

मनोहरपुर: सिंहभूम से इंडिया गठबंधन की प्रत्याक्षी जोबा माझी के समर्थन में मुखिया संघ भी उतर आया है.शुक्रवार को प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में मुखिया अशोक बंदा की अध्यक्षता में ढिपा पंचायत के घाघरा गांव में ग्रामीण मतदाताओं की एक बैठक बुलाई गई.तथा लोकसभा चुनाव में जोबा मांझी के समर्थन में भारी बहुमत से जीत दिलाने का ऐलान किया.साथ ही बूथ कमेटी का गठन किया गया.वहीं झामूमो नेता सह ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा ने कहा कि गठबंधन की प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सह मनोहरपुर वि.स.विधायक जोबा मांझी एक बेदाग छवि की नेत्री रही है.शहीद परिवार से आती है और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती है.कहा कि जोबा माझी को जीत दिलाकर क्षेत्र के सर्वागीण विकास कराना ही हमारी प्राथमिकता है.बैठक में मुख्यरूप से मुकेश रजक व झामूमो पार्टी कार्यकर्ता समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.