मनोहरपुर-सिंहभूम संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुक़ाबला,इंडी महागठबंधन की उम्मीदवार जोबा मांझी का पलड़ा भारी.

मनोहरपुर: सिंहभूम संसदीय लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है.चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.एक तरफ़ राष्ट्रीय पार्टी भाजपा की उम्मीदवार वर्तमान सांसद गीता कोड़ा और इंडिया महागठवंधन की उम्मीदवार पूर्व मंत्री सह मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी चुनावी मैदान में खड़ी है.वहीं सिंहभूम संसदीय लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद सह हो नेता चित्रसेन सिंकू के चुनावी समर में कूदने से मुक़ाबला त्रिकोणीय व रोमांचकपूर्ण हो गया है.जिससे गीता कोड़ा की मुश्किलें बढ़ा दी है.उल्लेखनीय है कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र हो समाज बहुल इलाक़ा है.वहीं गीता कोड़ा और चित्रसेन सिंकू दोनों ही उम्मीदवार हो समाज से आते है.यदि हो वोट का विभाजन हुआ तो निश्चित जोबा मांझी को इसका लाभ मिलेगा.चूंकि सिंहभूम संसदीय लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत छह विधान सभा आते है.जिसमें पांच विधायक जेएमएम पार्टी का और एक विधायक कांग्रेस पार्टी का कब्जा है.इंडिया महागठवंधन के तमाम पार्टी के मंत्री नेता अपनी उम्मीदवार जोबा मांझी के पक्ष में पूरी ताक़त झोंक दी है.तथा सिंहभूम संसदीय लोकसभा सीट को अपनी जीत का प्रतिष्ठा सूचक बना लिया है. जबकी जीत और हार हो समाज के मतदताओं पर निर्भर है.यदि हो समाज के वोटों का विभाजन हुआ तो कोई आश्चर्य नहीं होगा जो जोबा मांझी की जीत का परचम लहरायेगा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.