मनोहरपुर-शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी की 418 वीं शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया.

मनोहरपुर: शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी की 418 वीं शहादत दिवस शुक्रवार को मनोहरपुर में धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर मनोहरपुर के सिख समुदायों के द्वारा विशेष धार्मिक व शब्द कीर्तन संगत का आयोजन किया गया.उल्लेखनीय है कि गुरु अर्जुन देव जी (15 अप्रैल 1563-30 मई 1606) सीखों के 5 वें गुरु थे. गुरु अर्जुन देव जी शहीदों के सरताज एवं शांतिपुंज है.उनकी याद में सिख समुदायों के द्वारा मनोहरपुर में धार्मिक अनुष्ठान के अलावा लोगों के बीच शर्बत व प्रसाद का वितरण किया गया.इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार गुरविंद्र सिंह भाटिया,कृपाल सिंह,जयजीत सिंह,विक्की सिंह,विट्टू सिंह,अमृतपाल सिंह,मनप्रीत सिंह,नवलजोत सिंह,आर्यन यादव,आयुष यादव,राजिंदर कौर,शकुंतला कौर,हरमीन कौर समेत सिख समुदाय की महिलायें,पुरुष उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.