मनोहरपुर-जराईकेला मार्ग मीनाबाज़ार के समीप,बोलेरो और पिकअप भेन में सीधी टक्कर.सभी बाल बाल बचे.

मनोहरपुर : मनोहरपुर,जराईकेला मुख्य मार्ग स्थित मीनाबाजार के समीप शुक्रवार सुबह बोलेरो और मालवाहक पिकअप भेन में सीधी टक्कर हो गई.जिससे दोनों ही वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.इस सड़क दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जान माल की क्षती नहीं हुई है.वहीं सीधी टक्कर में बोलेरो का बेलून के खुल जाने से उस पर सवार लोग बाल बाल बच गए.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ बोलेरो में सवार सेलकर्मी एस.आर.नायक राउरकेला की ओर जा रहे थे.वहीं मनोहरपुर उंधन निवासी सिकेश पोद्दार का मालवाहक पिकअप भेन मनोहरपुर की ओर आ रहा था.दोनों ही वाहन तेज रफ़्तार होने के कारण अनबैलेंस हो गया और दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई.जिससे दोनों ही वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.किंतु इस भीषण सड़क दुर्घटना में वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार का जान माल की क्षती नहीं पहुंची है.इस घटना को पुलिस अग्रेतर कारवाई कर् रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा के महत्व पर हुई सार्थक चर्चा