मनोहरपुर- बांग्लादेश में हिंदुओ से बर्बरता के विरोध में,0 2 सितंबर को मनोहरपुर बंद का आयोजन.

मनोहरपुर : बांग्लादेश में हिन्दुओ के नरसंहार व बर्बरता के विरोध में शनिवार को संत नरसिंह आश्रम प्रांगण एक बैठक आयोजित की गई.बैठक में मनोहरपुर के स्थानीय दूकानदारों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.सभी ने बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरो व हिन्दूओ पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा की.साथ ही इसके विरोध में आगामी 2 सितंबर दिन सोमवार को स्थानीय दूकानदारों व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रतीकात्मक बंद करने का आव्हान किया है.बैठक में विहिप अध्यक्ष आशीष राय, किशोर डागा,स्वरुप पति, महेश महंती,उमेश रवानी,सुनील गोराई, हेमंत सांडिल,प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप