मनोहरपुर-गणेश पूजा मेला को लेकर तैयारी शुरू.

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम ज़िले के प्रसिद्ध गणेश पूजा मेला को लेकर मनोहरपुर में तैयारी शुरू हो गई है.हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 7 सितंबर से 18 सितंबर,12 दिवसीय गणेश पूजा मेला का भव्य आयोजन होगा.इसकी जानकारी देते हुए गणेश पूजा मेला समिति के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्त्ता रंजित यादव ने कहा कि मनोहरपुर में गणेश पूजा मेला का 25 वाँ साल है.इस उपलक्ष्य में भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल एवं विराट गणेश मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है.साथ ही गणेश मेला में विभिन्न प्रकार के स्टॉल एवं मनोरंजन के लिए बिजली झूला,ड्रैगन ट्रेन,मौत का कुंआ,जादू के करतब आदि साधन मौजूद होंगे.वहीं दिनांक 7 सितंबर से आयोजित गणेश पूजा मेला का उद्घाटन एवं देर शाम से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.जिसमें कोलकात्ता के कलाकारों के द्वारा धार्मिक गीतों एवं आकर्षक झांकी आदि प्रस्तुत किया जाएगा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.