मनोहरपुर-पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र अंर्तगत काडेदा जंगल से,आनंदपुर वन विभाग ने 40 साल का बोटा किया ज़ब्त.

मनोहरपुर : वन विभाग आनंदपुर के द्वारा सोमवार को आनंदपुर प्रखंड के पोडाहाट वन प्रक्षेत्र अंर्तगत रोबोकेरा पंचायत के काडेदा जंगल से अवैध 40 पीस साल का बोटा जब्त किया है.जिसकी कीमत लगभग 1,20,000 रुपए बताई जा रही है.जब्त अवैध लकड़ियों को मथुरापोस स्थित आनंदपुर रेंज वनविभाग ऑफिस में रखा गया.गुप्त सूचना पर रेंजर शंकर भगत के निर्देश पर वन विभाग ने छापेमारी टीम गठित कर काडेदा जंगल में छापामारी अभियान चलाया था.इस दौरान वनकर्मीयों ने अवैध 40 साल का बोटा ज़ब्त किया है.वहीं, वन विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए सभी जब्त अवैध लकड़ियों को रेंजर ऑफिस आनंदपुर (मथुरापोस) लाया गया है.इस मौके पर फॉरेस्टर इफके महतो, रोहिन हेंब्रम, आनंद तिर्की, अभिलाष कर, गुरुचरण सांडिल, अरुण कच्छप, विश्वनाथ महतो समेत अन्य वन कर्मी मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.