मनोहरपुर:प्रखंड सभागार में मनरेगा योजना को लेकर,तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित.

मनोहरपुर : प्रखंड सभागार मनोहरपुर में गुरुवार को पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया.जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया.पंचायत सचिवों और प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने हिस्सा लिया.प्रशिक्षक ज्योति सिंह ,हरिन तामसोय ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं समेत मनरेगा के कार्यों के सफल संचालन के बारे जानकारी दी गई.साथ ही मनरेगा से संबंधित ऑनलाइन भुगतान करने के बारे बताया गया.इस मौके पर क्षितिज ओडेया, गौतम गुप्ता,ज्योतिष ओड़ेया,अजीत तिर्की, बिरसा कांडुलना, सुशीला सवैया, अशोक बंदा, अतेन सुरीन, हल्यानी जाते, कमल सिंह के अलावा अन्य पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और प्रज्ञा केंद्र संचालक आदि मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप