मनोहरपुर-पोसैता रेल हादसे में युवक की मौत,शव का पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.


मनोहरपुर-चक्रधरपुर रेल प्रमंडल अंतर्गत हाउड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित पोसैता स्टेशन के समीप सोमवार सुबह रेल हादसे में एक युवक की मौत हो गई.रेल हादसा पोसैता स्टेशन के समीप डाउन लाइन पोल संख्या 372/2-4 के समीप घटित हुई है.मृतक युवक के शव को सबसे पहले वहां डाउन रेल लाइन पर काम कर रहे कुछ रेल कर्मियों ने देखा.वहीं रेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी होने पर रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया.साथ ही अग्रेतर कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.वहीं मृतक के शव की पहचान गोईलकेरा थाना ग्राम बाईहातु निवासी 22 वर्षीय राजेंद्र अंगरीया पिता सीताराम अंगरीया के रूप में हुई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप