मनोहरपुर- जराइकेला थाना क्षेत्र में पशु चोर गिरोह सक्रिय, पशुपालको के 4 मवेशियों की चोरी को दिया अंजाम.

मनोहरपुर: सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र में पशु चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं. बिती सोमवार रात जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत रावगंदा गांव में अज्ञात चोरों ने गांव के तीन पशुपालको के घरों से 4 मवेशियों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक चोरी गए मवेशी पशुपालक बलदेव राम टोप्पो के दो, सनिका टोप्पो और बुधवा तिग्गा का एक - एक मवेशी को उनके घर से चोरी की गई है. चोरी गए पीड़ित पशुपालक बलदेव राम टोप्पो ने बताया की प्रति दिन की तरह वह सोमवार को भी अपने सभी मवेशी को घर में बांध कर रखा था. देर रात शौच के लिए निकला तो देखा कि कुछ लोग किसी वाहन से मवेशीयों को मनोहरपुर की ओर लेकर भाग रहे थे. उन्होंने कुछ दूर तक वाहन का पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने के चलते वे वाहन तक पहुंच नहीं पाए. उन्होंने बताया कि वे लोग काफी गरीब परिवार से हैं. खेती - बाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार का जीवन - यापन करते हैं. ऐसे में मवेशीयों की चोरी होने से उनके समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. जानकारी के मुताबिक चोरों का दल 3 वाहन लेकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मनोहरपुर की ओर भाग गए.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित