मनोहरपुर- सीओ प्रदीप कुमार अवैध बालू भंडारण को किया जप्त, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में दहशत.

मनोहरपुर : मनोहरपुर लाइनपार मीर मुहल्ले क्षेत्र से सीओ प्रदीप कुमार मंगलवार को वहां अवैध रूप से रखे बालू के भंडारण को जप्त किया है. उन्होंने कहा कि नए ब्रिज के समीप बालू के अवैध भंडारण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया. वहां स्थानीय लोगों से इस संबंध में पूछताछ के दौरान किसी ने भी उक्त बालू को लेकर अपनी दावेदारी नहीं की. पुलिस उस अवैध बालू भंडारण को जप्त कर लिया है. साथ ही मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है . सीओ प्रदीप कुमार के मुताबिक़ जप्त अवैध बालू का भंडारण करीबन 17 ट्रैक्टर बताया जा रहा है. जिसकी अनुमानित कीमत करीबन एक लाख रुपए है. विदित हो की स्थानीय प्रशासन इधर अवैध बालू कारोबार को लेकर कड़ा रुख़ अपना रहा है. जिससे अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मची हुई है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित